MP News: लाडली बहनों को 1250 रुपए के साथ ही हर महीने मिलेगी ₹5000 की राशि, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की घोषणा
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। एमपी में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित हो रहा है जिसके अंतर्गत बुधवार को रीवा में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा कई बड़ी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के रीवा में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम संजय दुबरी नेशनल पार्क को इंटरनेशनल लेवल पर बनाएंगे।
यह भी पढ़ें : शुरू होंगे लाडली बहना के आवेदन, राशि भी बढ़ेगी; मुख्यमंत्री का ऐलान
इन महिलाओं को मिलेगा ₹5000 की प्रोत्साहन राशि ( MP News )
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में हेल्थ टूरिज्म डेवलप की जाएगी और इसके साथ ही लाडली बहनों के लिए भी बड़ी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा की लाडली बहनों को 1250 रुपए दिए जाएंगे इसके साथ ही इंडस्ट्री में काम करने वाली महिला को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक ट्वीट भी किया।
यह भी पढ़ें : MP News : खुशियों से भरी होगी एमपी के सरकारी कर्मचारियों की दिवाली, 7% बढ़कर मिलेगा DA!
एमपी में बनेगा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क
मध्य प्रदेश के रीवा में मल्टी लॉजिस्टिक्स पार्क का निर्माण किया जाएगा। कंटेनर की दृष्टि से इसमें दो डिपो बनेगा और इसमें से एक सिंगरौली में बनेगा जबकि दूसरा डिपो कटनी में बनाया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस दौरान सिंगरौली सीधी मऊगंज मेंहर में MSME का नया इंडस्ट्रियल एरिया डेवलप करने की बात कही।
यह भी पढ़ें: फिर बदले सोने और चांदी के रेट, जानें अपने शहर का ताजा भाव
महिलाओं के लिए खास ऐलान
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सभी महिलाओं को हर महीने लाडली बहन योजना के अंतर्गत 1250 रुपए दिए जाते हैं। इसके साथ ही उद्योगों में काम कर रही महिलाओं को ₹10000 की राशि दी जाएगी और ऊपर से ₹5000 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।



