MP Constable Bharti : मध्य प्रदेश में 7500 पदों पर होगी पुलिस आरक्षकों की भर्ती, इस दिन आएगा नोटिफिकेशन

MP Constable Bharti
MP Constable Bharti

MP Constable Bharti : मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से मध्य प्रदेश के युवा पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। राज्य सरकार के तरफ से ऐसी खबर आ रही है कि जल्द ही 7. 50 हजार पदों पर पुलिस जवानों की भर्ती का विज्ञापन आने वाला है।यह भर्ती कांस्टेबल के पदों के लिए होगी।अभी वर्तमान में 7000 से अधिक पदों के लिए जो भर्ती आई थी उसके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। इसके बाद फाइनल चयन का लिस्ट सामने आएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था बड़ा ऐलान ( MP Constable Bharti )

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में ऐलान किया था कि हर साल 5000 पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बहाली होगी। लेकिन अभी तक मात्र 6 हजार पदों पर ही पुलिस कांस्टेबल की बहाली हुई है।

जनवरी में आ सकता है नोटिफिकेशन

रिपोर्ट्स की माने तो जनवरी में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन आ सकता है।हालांकि अभी तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

जानिए कैसे होगा चयन

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा उसके बाद दक्षता परीक्षा होगी। 50% अंक लिखित परीक्षा के और 50% दक्षता परीक्षा के होंगे।अगर 2025 में नोटिफिकेशन जारी होता है तो 2026 में नियुक्ति हो पाएगी।

Also Read:Betul Mobile Theft News: सदर के बाजार में फिर चोर गैंग सक्रिय, एक युवक के मोबाइल पर किया हाथ साफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button