Betul Mobile Theft News: सदर के बाजार में फिर चोर गैंग सक्रिय, एक युवक के मोबाइल पर किया हाथ साफ

Betul Mobile Theft News: Thieves gang active again in Sadar bazaar, stole a young man's mobile

Betul Mobile Theft News: बैतूल जिला मुख्यालय पर सदर सब्जी बाजार में फिर मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय हो गए है। गिरोह द्वारा सब्जी खरीदने आए लोगों की जेब से आसानी से मोबाइल चोरी कर ली जाती है। रविवार को फिर सदर बाजार से एक युवक का मोबाइल चोरी हो गया। इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भग्गूढाना निवासी नितेश राठौर रविवार सुबह 10 बजे सब्जी खरीदने के लिए सदर बाजार गया था। अज्ञात व्यक्ति ने जेब से मोबाइल चोरी कर लिया। इस चोरी की घटना में हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। तत्काल मोबाइल गुम होने की सूचना कोतवाली थाने में दर्ज कराई। युवक ने बताया कि उसके पास में वीवो वी-30 मोबाइल था। वह सब्जी खरीद रहा था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल चोरी कर लिया। जब युवक जेब में मोबाइल तलाशने लगा तो मोबाइल गायब था। तत्काल मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन वह बंद आने लगा। गुम हुए मोबाइल की कीमत 33 हजार रुपए बताई जा रही है। 
  पुलिस की कार्रवाई से बंद हो गई थी चोरी
उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी सदर बाजार से प्रति रविवार को बड़ी संख्या में मोबाइल चोरी होने की शिकायतें आने पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया था। कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था। इस कार्रवाई के बाद से चोरी की घटना नहीं के बराबर हो गई थी, लेकिन अब फिर से मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। पुलिस के लिए यह चोर गिरोह किसी चुनौती से कम नहीं है। चोर गिरोह के सदस्य इतने शातिर है कि लोगों के जेब से मोबाइल निकाल लेते है और उन्हें भनक भी नहीं होने देते। सदर बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर ये चोर चोरी को अंजाम देते है। 
इनका कहना..
सदर बाजार से एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी की सूचना आई है। शिकायत पर इसकी जांच की जाएगी। लोगों से भी बाजार में मोबाइल सुरक्षित रखने के लिए अपील कर रहे है, ताकि ऐसी घटनाएं ना हो। 
देवकरण डहेरिया, कोतवाली थाना प्रभारी, बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button