MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के एक दर्जन जिलों में होगी झमाझम बारिश, चलेगी झोकेदार हवाएँ
MP Weather Alert: There will be heavy rain in a dozen districts of Madhya Pradesh, strong winds will blow

MP Weather Alert: मौसम विभाग के मुताबिक मध्य-पूर्व अरब सागर के ऊपर माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। अगले 12 घंटी के दौरान इसके प्रबल होकर निम्नदाब क्षेत्र में परिवर्तित होने की सम्भावना है। आगामी तीन दिनों में इसके अधिक स्पष्ट होकर भारतीय तटों से दूर पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है।
मध्य-पूर्व अरब सागर के ऊपर स्थित चक्रवातीय परिसंचारण, कर्नाटक, रायलसीमा से गुजरते हुए दक्षिण आन्ध्र प्रदेश तक माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर ट्रफ़ विस्तृत है।
पूर्वोत्तर असम एवं निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी से 4.5 किमी ऊंचाई के मध्य चक्रवातीय परिसंचरण के साथ ट्रफ़ विस्तृत है।
मप्र के इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग भोपाल ने शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।



