5 Working Days in Bank : हफ्ते में 5 दिन खुलेगी बैंक, खुलने और बंद होने समय भी बदलेगा!

5 Working Days in Bank
5 Working Days in Bank

5 Working Days in Bank : बैंक कर्मचारियों के द्वारा लंबे समय से 5 वर्किंग डे की मांग की जा रही थी लेकिन सरकार ने इसे मंजूरी नहीं दी। लेकिन उम्मीद है कि इस साल के अंत तक बैंक कर्मचारियों के इस मांग को सरकार मान सकती है। कुछ समय पहले ही भारतीय बैंक संघ (IBA) और कर्मचारी यूनियनों के बीच समझौता हुआ है। अब सरकार के द्वारा इस प्रस्ताव पर मुहर लगाते ही 5 वर्किंग डे को मान्यता दे दी जाएगी।

सरकार के द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जाती है तो सप्ताह में 5 दिन बैंक खुलेंगे। मतलब साफ है कि सैटरडे और संडे को बैंक बंद रहेगा। अभी हर महीने के दूसरे-चौथे शनिवार और हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं। इसके साथ ही बैंक कर्मचारियों को फेस्टिवल की छुट्टी मिलती है।

सरकार के साथ RBI की अहम भूमिका (5 Working Days in Bank )

बैंक के 5 वर्किंग डे की मंजूरी में सरकार और Reserve Bank Of India- RBI की अहम भूमिका है। बैंक का यह प्रस्ताव आरबीआई के पास जाएगा क्योंकि बैंक से जुड़े सभी कामकाज आरबीआई ही कंट्रोल करता है। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया इस प्रस्ताव को मंजूरी देगा उसके बाद ही सरकार की मंजूरी मिल सकती है।

बैंक के वर्किंग टाइम में भी होगा बदलाव

सूत्रों की माने तो 5 वर्किंग डे होने के बाद बैंकों के टाइम टेबल में भी बदलाव होगा। दैनिक कामकाज घंटों में 40 मिनट की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका मतलब है कि बैंक सुबह 9.45 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुला रहेगा। अभी बैंक 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहते हैं।

Also Read:MP Kisan News : सिंचाई के बिजली कनेक्शन के लिए सरकार देगी सब्सिडी, बिजली विभाग ने तय की दरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button