Who is Shantanu Naidu: कौन हैं शांतनु नायडू? 31 साल का लड़का कैसे बना रतन टाटा का जिगरी दोस्त! जानें सब कुछ

Who is Shantanu Naidu: भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने 9 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। 10 अक्टूबर को रतन टाटा पंचतत्व में विलीन हो गए। टाटा के अंतिम दर्शन में सिर्फ उद्योग जगत के बड़े चेहरे ही नहीं बल्कि बॉलीवुड राजनीति हर क्षेत्र के लोग पहुंचे थे।रतन टाटा के अंतिम दर्शन में एक खास शख्स भी पहुंचा था जो रतन टाटा के शव यात्रा में सबसे आगे दिख रहा था। 31 साल के इस लड़के का नाम शांतनु नायडू है जो रतन टाटा का सबसे भरोसेमंद व्यक्ति था।
रतन टाटा के मौत से टूट गए शांतनु नायडू (Who is Shantanu Naidu)

शांतनु और रतन टाटा के उम्र में आधे से ज्यादा कभी फैसला था लेकिन फिर भी दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। शांतनु अपना अधिक समय रतन टाटा के साथ ही बिताया करते थे और अक्सर डिनर पर भी दोनों साथ में जाते थे। रतन टाटा की मौत पर शांतनु ने एक पोस्ट भी लिंकडइन पर शेयर किया जिसे पढ़कर सबकी आंखों में आंसू आ गए। शांतनु नायडू ने लिंकडइन पर लिखा कि “इस दोस्ती ने अब मेरे अंदर जो खालीपन छोड़ दिया है, मैं अपनी बाकी की जिंदगी उसे भरने की कोशिश में बिता दूंगा।दुख वह कीमत है जो हम प्यार के लिए चुकाते हैं।अलविदा, मेरे प्यारे लाइटहाउस”।
कब हुई इन दोनों के बीच दोस्ती?

10 साल पहले 2014 में शांतनु नायडू की मुलाकात रतन टाटा से हुई थी। शांतनु ने कुत्तों के लिए एक अंधेरे में चमकने वाले कॉलर डिजाइन करना शुरू किया था, ताकि वाहन चालकों को उन्हें पहचानने में आसानी हो और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
एक चिट्ठी ने बदल दी शांतनु की जिंदगी
अपने ट्रस्ट को आगे बढ़ाने के लिए शांतनु ने रतन टाटा को एक चिट्ठी लिखा और मदद की गुहार लगाई। शांतनु की चिट्ठी पककर रतन टाटा ने 2 महीने में ही शांतनु को अपने पास बुला लिया।उन्होंने शांतनु के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की।
रतन टाटा परोपकारी नीति वाले व्यक्ति थे और उन्हें जानवरों का सेवा करना काफी पसंद था। यही वजह थी कि उन्होंने शांतनु के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की और धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती कायम हो गई।
शांतनु ने गुड फेलोज नाम का एक स्टार्टअप भी लॉन्च किया, जो बुजुर्गों को युवा साथियों से जोड़ता है। शांतनु और रतन टाटा की दोस्ती वक्त के साथ बढ़ती गई और हर वक्त शांतनु रतन टाटा के साथ दिखाई देते थे। रतन टाटा के जाने के बाद शांतनु टूट गए।
Also Read:अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं Ratan Tata, जानिए कौन होगा दिग्गज बिजनेसमैन का उत्तराधिकारी



