अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं Ratan Tata, जानिए कौन होगा दिग्गज बिजनेसमैन का उत्तराधिकारी

Ratan Tata
Ratan Tata

Ratan Tata: भारत के दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक का लहर है। 9 अक्टूबर की रात रतन टाटा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 86 साल की उम्र में रतन टाटा ने मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले रतन टाटा ने खुद एक बयान जारी किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी तबीयत ठीक है लेकिन अचानक बीती रात उनका निधन हो गया। बता दे कि अपने पीछे रतन टाटा करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। तो आईए जानते हैं उनके नेट वर्थ के बारे में विस्तार से…

अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गए हैं रतन टाटा (Ratan Tata)

टाटा ग्रुप का कारोबार पूरी दुनिया में फैला है। रसोई गैस से लेकर हवाई जहाज तक टाटा ग्रुप के नाम पर है। इस समूह में 100 से ज्यादा लिस्टेड और अनलिस्टेड कंपनियों है और टोटल कारोबार 3000 अरब डॉलर की है। रतन टाटा अपने पीछे 3800 करोड रुपए की दौलत छोड़ गए हैं।

आय का बड़ा हिस्सा दान कर देते थे रतन टाटा

28 दिसंबर 1937 को रतन टाटा का जन्म नवल टाटा के घर में हुआ था। बचपन में ही उनके माता-पिता अलग हो गए। रतन टाटा बचपन से ही परोपकारी स्वभाव के थे और टाटा ग्रुप के अध्यक्ष बनने के बाद अपनी अधिकतर संपत्ति वह दान कर देते थे। कुल कमाई का 66% हिस्सा रतन टाटा के द्वारा दान कर दिया जाता था।

हर किसी के लिए मददगार थे रतन टाटा

रतन टाटा हर किसी के लिए मददगार थे। 2004 में जब सुनामी का प्रकोप देश में आया था तब भी रतन टाटा ने करोड़ों रुपए दान किया। कोरोना महामारी के समय उन्होंने 500 करोड रुपए दान कर दिए थे। उनके ट्रस्ट गरीब बच्चों को स्कॉलरशिप आगे पढ़ने के लिए देता था।

कौन होगा उत्तराधिकारी

रतन टाटा के निधन के बाद हर कोई यह जानना चाहता है कि रतन टाटा का उत्तराधिकारी कौन होगा। आपको बता दे रतन टाटा के एक सौतेले भाई हैं जिनका नाम नोएल टाटा है। परिवार के सदस्य होने की वजह से माना जा रहा है कि नोएल टाटा और उनके बच्चे रतन टाटा के प्रॉपर्टी के मालिक होंगे लेकिन अभी इस बात की अधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। अभी रतन टाटा का वसीयतनामा सामने नहीं आया है।

Also Read:Ratan Tata Death : अभी-अभी.. नहीं रहे रतन टाटा, 86 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button