Weather Alert: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और यूपी में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, बैतूल में गरज- चमक के साथ हुई बारिश
Weather Alert: Monsoon becomes active again in Madhya Pradesh, Maharashtra and UP, rain alert in 21 districts, rain accompanied by thunder and lightning in Betul

Weather Alert: मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र और यूपी में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी है। मौसम विभाग भोपाल ने बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के देवास, अनुपपुर, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, जबलपुर जिलों में घर चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है।
Ratan Tata Death : अभी-अभी.. नहीं रहे रतन टाटा, 86 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
आगामी दो-तीन दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 3-4 दिनों में पश्चिमोत्तर दिशा में बढ़ते हुए प्रबल होकर मध्य अरबसागर में तीव्र निम्नदाब क्षेत्र (डिप्रेशन) में परिवर्तित होने की सम्भावना है। आगामी 2-3 दिनों में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश एवं गुजरात के शेष भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की सम्भावना है।
बैतूल में गरज चमक के साथ बारिश

बुधवार को लगभग शाम को लगभग 4:30 बजे मप्र के बैतूल में मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश होना शुरू हो गई। घर चमक के साथ लगभग 15 से 20 मिनट तक हल्की बारिश होते रही। काफी देर तक आसमान में बिजली कड़कती रही। बिजली कड़कने से कई लोग डर गए थे। हर किसी को ऐसा लग रहा था कि आकाशीय बिजली कही आसपास ही गिरी होगी।


