Modi Cabinate Dicision: मोदी कैबिनेट में फैसला, देश के करोड़ों लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया प्रस्ताव, 2028 तक फ्री…

Modi Cabinate Dicision: बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने कई योजनाओं का हरी झंडी दी है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और अन्य योजनाओं के तहत मिलने वाले मुफ्त फोर्टीफाइड चावल की आपूर्ति दिसंबर 2028 तक जारी रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए सरकार को 17082 करोड़ का खर्चा आएगा जो केंद्र सरकार उठाएगी।
केंद्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग में इस घोषणा पर सरकार के मुख्य लक्ष्य की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ने विकास को बढ़ावा देने और पोषण सुरक्षा बेहतर करने के उद्देश्य से यह पहल की हैं। अप्रैल 2022 में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने पूरे देश में मार्च 2024 तक फोर्टीफाइड चावल दिए जाने का फैसला लिया था। यह अब तक तीन चरणों में पूर्ण हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गरीबों को फ्री में फोर्टीफाइड चावल देने के पीछे का उद्देश्य है कि इससे एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी दूर हो पाएगी।
Modi Cabinate Dicision
इसके अतिरिक्त कैबिनेट में 2280 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके लिए 4406 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। यह सड़क राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में बनाई जाएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के लोथल में एनएमएचसी के विकास को भी मंजूरी दी है। इस योजना को दो चरणों में पूर्ण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एनएमएचसी विकास का उद्देश्य समृद्ध और समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री विरासत परिसर बनाना है।
Also Read:Betul Today News: राष्ट्रीय हिंदु सेना ने जिहाद का फूंका पुतला, लव जिहादियों कड़ी कार्रवाई की मांग



