UPSC Success Story : बस कंडक्टर के बेटे के पास कोचिंग तक के नहीं थे पैसे, फिर यूट्यूब से पढ़ाई कर बना IAS Officer

UPSC Success Story:
UPSC Success Story

UPSC Success Story: यूपीएससी भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल इस परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं, लेकिन इस परीक्षा को पास करना बेहद कठिन होता है। हालांकि कुछ अभ्यर्थी दृढ निश्चय और कठिन परिश्रम से इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हैं। आज हम आपको उत्तर प्रदेश के मोईन के बारे में बताएंगे जो कि कठिन परिश्रम के बदौलत यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर दिखाएं। मोईन को 2022 में 296वां रैंक प्राप्त हुई। आईए जानते हैं मोइन अहमद के बारे में विस्तार से…

UPSC Success Story: उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं मोइन अहमद

UPSC Success Story:
UPSC Success Story:

मोइन अहमद उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के रहने वाले है। उनके पिता का नाम बली हसन एक बस ड्राइवर हैं। उनकी माता एक साधारण गृहणी है और वह चार भाई और एक बहन है। मोइन अहमद पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने नेट जेआरएफ की परीक्षा भी पास की है।

UPSC CSE Success Story: लोन लेकर दिल्ली से की पढ़ाई

UPSC Success Story
UPSC Success Story

मीडिया इंटरव्यू में मोइन अहमद ने बताया था कि 2016 से 2018 तक उन्होंने साइबर कैफे चलाया और यूपीएससी के तैयारी के लिए पैसे जोड़ें। दिल्ली जाकर वह इस पैसे से तैयारी करने लगे, लेकिन उनका पैसा धीरे-धीरे खत्म हो गया। जिसके बाद उन्होंने ढाई लाख रुपए का लोन लिया।

IAS Success Story: पढ़ाई के साथ सोशल मीडिया का लिया भी सहारा

उन्होंने सोशल साइट से दूरी बना ली, लेकिन सोशल मीडिया से उन्होंने कई अच्छी जानकारियां हासिल की। मोइन अहमद नहीं यूट्यूब के जरिए भी पढ़ाई की और अंत में उन्हें सफलता मिली। तीसरे प्रयास में 2022 में मोइन अहमद ने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया। उनकी कहानी बच्चों को प्रेरणा देती है।

Also Read:Betul Crime news Today: अवैध शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 3 लाख 57 हजार का महुआ लाहन नष्ट किया, एमपी और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button