PM Kisan News : करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर खाते में आएंगे 5 हजार

PM Kisan News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसानों के विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है इस योजना में सबसे ज्यादा पीएम किसान योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है योजना का उद्देश्य देश के छोटे किसानों की मदद करना है योजना की शुरुआत 1 अक्टूबर 2018 को की गई थी। इस योजना में साल भर में किसानों को 2000 रुपए की 3 किस्त दी जाती हैं। यह किस 4 महीने के अंतराल से दी जाती है।
इनके खाते में आएंगे 5 हजार (PM Kisan News )
आप अगर पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कल 5 अक्टूबर को पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त जारी की जाएगी। डीबीटी के माध्यम से सीधा किसानों के खाते में यह राशि भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20 हजार करोड रुपए से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे।
छोटे किसानों के लिए शुरू की गई मानधान योजना में यदि किसानों ने निवेश किया है तो उन्हें ₹3000 की पेंशन की मिल सकती है। 60 साल की उम्र होने के बाद किसानों को ₹3000 महीने की पेंशन दी जाती है। इस योजना के तहत आपको किसान सम्मान निधि योजना के फॉर्म में है इसका ऑप्शन भरना होगा। इस तरह से आपको किसान सम्मान निधि और पेंशन की राशि जोड़ी जाएं तो किसानों के खाते में 5 हजार रुपए आएंगे।
इस तरह चेक करें राशि
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जारी हुई राशि देखने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट http://pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको बेनिफिशियरी स्टेटस पेज पर जाना होगा और यहां अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर डालना होगा।
- इसके बाद लाभार्थी को पेमेंट डिटेल वेरीफाई करने के लिए Get Data बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको स्क्रीन पर पेमेंट डिटेल्स दिख जाएगी।
यह किसान रह जाएंगे वंचित
सरकार के द्वारा 17वीं किस्त जारी करते समय सभी किसानों से कहा गया था कि जल्दी से जल्दी केवाईसी कर लें वरना 18वीं का किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में जिन किसानों ने ई केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
राशि नहीं आई तो यहां करें शिकायत
कुछ किसान ऐसे होते हैं जिन होने केवाईसी कर ली है लेकिन इसके बावजूद खुद है राशि नहीं मिलती है ऐसे में आप कंप्लेंट करके राशि प्राप्त कर सकते हैं। आप पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर पर कांटेक्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको 155261 या टोल फ्री नंबर 1800115526 पर कॉल करना होगा। आपको पीएम किसान योजना अकाउंट से जुड़ी सभी डिटेल्स मिल जाएगी।



