Modi Cabinet Decisions:किसानों-कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट में हुए बड़े फैसले

Modi Cabinet Decisions
Modi Cabinet Decisions

Modi Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। दिवाली से पहले सरकार के द्वारा किसानो कर्मचारियों आदि को बड़ी खुशखबरी दी गई है। दिवाली से पहले किसानों की आय बढ़ाने के लिए दो बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गई है। सरकार के द्वारा रेलवे कर्मचारियों को भी बोनस देने पर सहमति जताई गई है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अलावा किसानों से जुड़ी कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है।इसके अलावा चेन्नई मेट्रो फेज-2 को भी मंजूरी दी गई है।

किसानों के हित में सरकार ने लिया फैसला (Modi Cabinet Decisions)

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ने किसानों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं।ये फैसला किसानों की आय बढ़ाने और मध्यम वर्ग के लोगों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने से जुड़ा है। इसके दो स्तंभ हैं- पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषोन्ति योजना।इन दोनों योजनाओं के लिए 1,01,321 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इन दोनों के अंतर्गत 9-9 योजनाएं शामिल की गई है।

रेलवे कर्मचारियों को बोनस का मिला तोहफा

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बोनस का तोहफा सरकार ने दिया है।कैबिनेट ने 11,72,240 रेलवे कर्मचारियों को 2028.57 करोड़ रुपये के 78 दिनों के बोनस के भुगतान को मंजूरी दी है। यह राशि विभिन्न श्रेणियों के रेलवे कर्मचारियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य ग्रुप एक्ससी कर्मचारियों को दी जाएगी।

इन भाषाओं को मिला क्लासिक भाषा का दर्जा

मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली भाषा को क्लासिकल भाषा का दर्जा दिया गया है। तमिल, संस्कृत, तेलगु, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया को पहले से ही क्लासिकल भाषा का दर्जा प्राप्त था।

Also Read:Betul Veterinarian News: बैतूल जिले में 7.50 लाख दुधारू पशुओं की की संख्या, अस्पतालों में नहीं है पशु चिकित्सक, पशुपालक परेशान

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button