Gold Rate Navratri Day 1 : नवरात्रि के पहले दिन सोने के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, नए साल तक इतना हो जाएगा महंगा

Gold Silver Rate
Gold Silver Rate

Gold Silver Rate: देशभर में नवरात्रि उत्सव की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही त्योहारों का माह भी शुरू हो गया हैं।त्योहारों के बीच सबसे ज्यादा खरीदी सोने और चांदी की होती है। आने वाले समय में धनतेरस, दीपावली जैसे बड़े त्यौहार है, जिस पर सोने और चांदी की सबसे ज्यादा खरीदी होती है। आज नवरात्रि के पहले दिन ही सोने के भाव में तेजी देखी गई और सोना ऑल टाइम हाई पर चला गया। वहीं चांदी के भाव भी काफी बढ़ गए हैं।

बता दें कि नए साल तक सोने के भाव में कमी नहीं आने की संभावना जताई गई है और कहा जा रहा है कि सोना अपने रिकॉर्ड स्तरों से कहीं आगे जा सकता है। यदि आप सोना खरीदना चाहते हैं तो समय शेष है। बीते दिनों आई रिपोर्ट्स के अनुसार सोना एक लाख रुपए के ऊपर भी जा सकता है।

नवरात्रि के पहले दिन ही भारी उछाल (Gold Silver Rate)

Gold Silver Rate
Gold Silver Rate

नवरात्रि के पहले दिन सोने चांदी के रेट में उछाल देखने को मिल रहा है। आज 3 अक्टूबर को सोने के रेट में 110 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज सोने का रेट 77000 हो गया है। वहीं चांदी का रेट 95,000 के करीब पहुंच गया है।

ये हैं आज के सोने के भाव

आज 3 अक्टूबर 2024 को 22 कैरेट सोने के रेट 71,250, 24 कैरेट के रेट 77,710 और 18 ग्राम 58,300 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। आज 1 किलो चांदी का रेट 95 हजार रुपए है।
अब जानते हैं अलग अलग शहरों में सोने चांदी का ताजा रेट…

18 कैरेट सोने का रेट

Gold Silver Rate
Gold Silver Rate

दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 58,300/- रुपये।

कोलकाता और मुंबई में 58, 170/- रुपये।

इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 58,210 चल रहा है।

चेन्नई में कीमत 58,230/- रुपये।

22 कैरेट सोने का रेट

भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 71,150/- रुपये ।

जयपुर, लखनऊ, दिल्ली में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 71,250/- रुपये ।

हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई में 71,100/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट सोने का रेट

भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 77,610 रुपये।

दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 77,710/- रुपये।

हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 77,560/- रुपये ।

चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 77,560/- रुपये पर tred कर रहा है।

जानिए आज चांदी का रेट

आज चांदी के रेट में खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि यह कीमत पहले से ही अधिक है। पहले कई दिनों तक लगातार चांदी के भाव में तेजी देखी गई। आज चांदी 95000 प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है।

सोने-चांदी के रेट में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी

खाड़ी देशों में युद्ध चल रहा है। जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में सोना 1 लाख रुपए के पार जा सकता है। इजरायल ईरान के युद्ध के वजह से 2025 तक सोने का रेट 1 लाख के पार पहुंच जाएगा। अगर आपको सोना खरीदना है तो यह समय आपके लिए बेहद अच्छा है।

मिस कॉल से चेक करें ताजा रेट

यदि आप अपने शहर में सोने और चांदी के ताजा रेट देखना चाहते हैं, तो आप दिए गए नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल करके भी अपने शहर का ताजा भाव देख सकते हैं। कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा अधिकारिक वेबसाइट http://ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं।

Also Read:Crime News Today: डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 10 आरोपित को किया गिरफ्तार, जेवरात को किया बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button