Amarbel Ke Fayde : आजीवन स्वस्थ रखने की ताकत रखता हैं ये पौधा, इसके जूस में हैं कई पेड़ों की ताकत

Amarbel Ke Fayde :
Amarbel Ke Fayde 

Amarbel Ke Fayde : अमर बेल एक ऐसा पौधा है जिसके बारे में सुनते ही हमारे मन में इसके औषधीय गुणों का विचार आता है। अमर बेल को ‘अमृत फल’ भी कहा जाता है।अमरबेल एक परजीवी पौधा है जो कि दूसरों पर निर्भर रहता है। यह अक्सर खेतों में उगता है और दूसरे पौधे के पोषक तत्वों को चूसकर जीवित रहता है। आपको बता दे की अमरबेल औषधि गुणों से भरपूर होता है और यह कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

बालों के लिए फायदेमंद है अमरबेल (Amarbel Ke Fayde )

आयुर्वेद के डॉक्टर के अनुसार अमरबेल के तनो का उपयोग दवाई के लिए किया जाता है। इस पौधे के तनों को पीसकर तिल के तेल में मिलाया जाता है। इस पेस्ट को बाल में लगाने से बाल मुलायम चमकदार बनते हैं और बालों का झड़ना बंद हो जाता है।आप इसे सीधे भी अपने बालों में लगा सकते हैं।

लीवर के लिए है फायदेमंद

डॉक्टर की माने तो अमरबेल का पौधा लीवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह लीवर को स्वस्थ बनाता है और लीवर से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है। आपको बता दे की पीलिया जैसी बीमारी में भी अमरबेल का पौधा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

गैस की समस्या करता है दूर

औषधीय दृष्टिकोण से अमरबेल पाइल्स और गैस से संबंधित समस्याओं में भी मददगार साबित होता है। अमरबेल के तने का पेस्ट बनाकर कई बीमारियों में उपयोग किया जाता है। अमरबेल कई बीमारियों को ठीक कर देता है इसलिए इसे संजीवनी बूटी भी कहा जाता है।

Also Read:Actor Govinda News: बॉलीवुड नेता गोविंद को लगी गोली, अस्पताल में किया भर्ती, जाने पूरी घटना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button