Actor Govinda News: बॉलीवुड नेता गोविंद को लगी गोली, अस्पताल में किया भर्ती, जाने पूरी घटना

Actor Govinda News: Bollywood leader Govinda was shot, admitted to hospital, know the whole incident

File photo

Actor Govinda News: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा को गोली लगने से वह घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अंधेरी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोविंदा के पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर है इस रिवाल्वर से गलती से गोली चल गई। गोली गोविंदा के पैर में लगी है। घटना मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। गोली लगने के बाद गोविंद को मुंबई अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती किया है।

जानकारी सामने आई है कि गोविंदा के पैर में लगी गोली ऑपरेशन के बाद बाहर निकली है। अब उनकी हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गोविंद अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उनके पैर में लग गई है। हालांकि अभी इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। 
सुबह कोलकाता जाने वाले थे गोविंदा
बताया जा रहा है कि एक्टर गोविंदा कोलकाता निकलने वाले थे। मंगलवार सुबह 6:00 उनकी फ्लाइट थी। कोलकाता रवाना होने के पहले ही यह घटना हो गई। बता दे की गोविंदा बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर है और उन्होंने हाल ही में शिंदे गुट शिवसेना ज्वाइन की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button