MP News : किसानों की जमीन अधिग्रहण को लेकर कैबिनेट की बैठक में एमपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
MP News: MP government took a big decision in the cabinet meeting regarding acquisition of farmers' land.
MP News : मंगलवार को वल्लभ भवन भोपाल में आयोजित कैबिनेट की बैठक में मध्य प्रदेश सरकार ने जमीन अधिग्रहण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में भूमि अधिग्रहण में आपसी सहमति से भूमि क्रय करने के प्रावधान को मंजूरी दी गई है। बताए गए कि अब आपसी सहमति होने के बाद ही सरकार चार गुना मुआवजा राशि देकर सीधे भूमि क्रय सकेगी।फार्मर आईडी बनाने पर जोर
मध्य प्रदेश सरकार किसानों के हित में फार्मर आईडी बनाने पर जोर दे रही है। 20 अगस्त से फार्मर आईडी के लिए शासकीय दल किसानों के पास जाकर उनकी फार्मर आईडी बनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों से फार्मर आईडी बनाने का आग्रह किया है।



