MP Weather Update: इंदौर और नर्मदापुरम सहित मध्य प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, कमजोर पड़ने लगा मानसून
MP Weather Update: Rain alert in 25 districts of Madhya Pradesh including Indore and Narmadapuram, monsoon starts weakening

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना बनी है । मौसम विभाग भोपाल में सोमवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगली 24 घंटे के दौरान प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रतलाम, उज्जैन, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है।
- यह भी पढ़े:- Earthquake News Today: महाराष्ट्र और बैतूल के कई हिस्सों में महसूस किये भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

कमजोर पढ़ने लगा मानसून
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अब धीरे-धीरे मानसून कमजोर पड़ने लगा है। मानसून कमजोर पढ़ने के कारण प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना कम बनी है। आगामी दो-तीन दिन के भीतर मानसून की विदाई होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 4 अक्टूबर तक की मौसम की जानकारी जारी की जिसमें कई जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।



