Betul News : पत्रकारिता के क्षेत्र में गगनदीप खेरे को मानद डॉक्टरेट सम्मान, प्रेस्टीज पेस अवार्ड काउंसिल नई दिल्ली ने प्रदान किया सम्मान

Betul News: Gagandeep Khere receives an honorary doctorate in the field of journalism; the honor was conferred by the Prestige Pace Award Council, New Delhi.

Betul News : पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से सक्रिय गगनदीप खेरे को प्रेस्टीज पेस अवार्ड कॉन्सिल नई दिल्ली द्वारा सम्मानित किया गया एवं मानद डाक्टरेट की उपाधी प्रदान की गई इस सम्मान के माध्यम से संस्था ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान, उपलब्धियों तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण को सम्मान दिया ।

प्रेस्टीज पेस अवार्ड कॉन्सिल देश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करती है
गगनदीप खेरे को यह मानद सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में समाज कल्याण, शांति, सामुदायिक विकास तथा समाज में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने की दिशा में किए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रेस्टीज पेस एवार्ड कॉन्सिल द्वारा 24 अक्टूबर 2026, को दोपहर 12 बजे से नई दिल्ली स्थित रेडिसन ब्लू होटल के मैपल गोल्ड बैंक्वेट हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में मथुरा के महंत प्रशांत गिरी महाराज, श्री सौरभ वशिष्ठ अध्यक्ष पी पी ए सी ,श्री ओमप्रकाश यादव रिटायर्ड कमांडेंट आई टी बी पी के हस्ते गगनदीप खेरे को सम्मानित किया गया.।

बैतूल के पत्रकार गोपाल साहू द्वारा गगनदीप खेरे के लिए लिखा आर्टिकल जो वायरल हुआ था उसके बाद गगनदीप खेरे की पत्रकारिता के क्षेत्र की उपलब्धियाँ प्रकाश में आई जिसके बाद प्रेस्टीज प्रेस अवार्ड काउंसिल के सदस्यों ने गगनदीप खेरे से संपर्क किया एवं एवार्ड के लिये चयन कर सम्मानित किया
पाठकों को ज्ञात गगनदीप खेरे विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है गगनदीप खेरे ने बैतूल जिले एवं भोपाल से प्रकाशित कई साप्ताहिक एवं दैनिक अखबारों में बतौर संवाददाता कार्य किया उसके बाद स्वयं साप्ताहिक अखबार निकला जिसमें कंपोजिंग करने से लेकर मशीन चलाने तक का कार्य किया अखबार को बाद में दैनिक किया जिसके आज दो संस्करण है जो बैतूल एवं भोपाल से प्रकाशित होते है साथ ही ताप्ती समन्वय यू ट्यूब चैनल भी है जिनके वह संपादक है गगनदीप खेरे मध्य प्रदेश शासन के जनसंपर्क संचनालय द्वारा राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है तथा बैतूल जिले के संपादक एवं प्रकाशक संघ के जिला अध्यक्ष है साथ ही अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे है गगनदीप खेरे ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, स्टाफ के सदस्यों , मित्रों, एवं सभी सहयोगियों को देते हुए कहा कि यह सम्मान सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button