MP Weather Update: मप्र के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम सहित 26 जिलों में बारिश के आसार, फिर एक्टिव हो रहा नया सिस्टम

MP Weather Update: Chances of rain in 26 districts of MP including Indore, Bhopal, Ujjain, Narmadapuram, new system is getting active again

MP Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर मध्य क्षोभमंडल तक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। उत्तरी थाईलैंड और निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर मध्य क्षोभमंडल तक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय होने के साथ पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा में गतिशील है। इन दोनों चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव में दिनांक 23 सितम्बर को पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्नदाब क्षेत्र निर्मित होने की सम्भावना है।  23 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान और कच्छ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी संभावित हैं।

मध्य प्रदेश की इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग भोपाल में शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, पांढुर्णा जिलो में घर चमक के साथ बारिश के असर बने है। 

एमपी के इस क्षेत्र में हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक परिवार से शनिवार सुबह 8:00 तक मप्र के  गढ़ाकोटा 16.8. बुरहानपुर 16.2, चौराई 13.1, ग्यारसपुर 12.0, बिछुआ 9.4, सेंधवा 8.2, कुरई 8.0, पठारी 6.6, छिंदवाड़ा 6.2. परासिया 6.1, उमरवन 6.0, गौहरगंज 5.0, मवई 4.8, पानसेमल 3.6, कट्टीवाड़ा 3.0, बजाग 3.0, सागर 2.8, मंडला 2.6, चाचरियापाटी 1.0, कन्नौद 1.0, बड़वाह 1.0. निवाली 0.8, सिवनी 0.8, लाजी 0.7, अरेरा हिल्स 0.6. मिमी बारिश दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button