BSNL 5G Network: बीएसएनएल का 5G ट्रायल शुरू, जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया में मची भगदड़

BSNL 5G Network: BSNL's 5G trial started, panic in Jio, Airtel and Vodafone Idea

फ़ोटो सोर्स- फ़ाइल फ़ोटो

BSNL 5G Network: आखिरकार बीएसएनल ने 4G नेटवर्क रोल आउट करने के साथ-साथ 5G का ट्रायल शुरू कर दिया है। बीएसएनल ने  5G ट्रायल शुरू होने से निजी कंपनी जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया में भगदड़ मच गई है। संभावना है कि बीएसएनल भी जल्द 5G की शुरुआत करेगा।

वर्तमान में बीएसएनल 4G सेवा का विस्तार किया जा रहा है। अभी तक कंपनी ने 25000 से अधिक मोबाइल टावरों को 4G में बदल दिया है। अब बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी  आई है कि कंपनी ने 5G का भी ट्रायल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल ने दिल्ली के मिंटो रोड पर 5G नेटवर्क का ट्रायल शुरू कर दिया है।

इन कंपनियों के साथ हो रहा ट्रायल

कंपनी ने Lekha Wireless, Colors Networks, Vvdn Technologies  और Wisig  जैसे कंपनियों के साथ 5G टेस्टिंग की जा रही है। बीएसएनल का यह 5G नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी नेटवर्क होगा। बीएसएनएल के साथ MTNL ने भी 5G की टेस्टिंग शुरू की है। संभावना है कि 2025 में 5G नेटवर्क को रोल आउट कर दिया जाएगा। कंपनी अभी 4G नेटवर्क के विस्तार में तेजी से कम कर रही है।

Related Articles

Back to top button