Madhya Pradesh News: मजदूरों के लिए मोहन सरकार बनाएगी आवास, ट्रेनिंग और बच्चों की शिक्षा का भी होगी फ्री

Madhya Pradesh News
Madhya Pradesh News

Madhya Pradesh News: अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कंपनी और फैक्ट्री के आसपास मजदूर टेंट लगाकर रहते हैं। कंपनी और फैक्ट्री के आसपास मजदूरों की दयनीय स्थिति देखने को मिलती है और यह जैसे तैसे अपनी जिंदगी का गुजारा करते हैं। कई बार तो मजदूर को प्लास्टिक का टेंट लगाकर रहना पड़ता है।

मोहन सरकार ने मजदूरों के लिए लिया बड़ा फैसला (Madhya Pradesh News)

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने मजदूरों के लिए बड़ा कदम उठाया है। मध्य प्रदेश में मजदूरों के अच्छे दिन आने वाले। अब राज्य में जहां भी कंपनी फैक्ट्री स्थापित होगी वहां मजदूरों के रहने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस रेन बसेरा बनाया जाएगा। मजदूरों को झुग्गी और प्लास्टिक के टेंट की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

रहने के साथ भोजन की व्यवस्था भी करेगी सरकार

Madhya Pradesh News:
Madhya Pradesh News:

मध्य प्रदेश के श्रम विभाग में फैसला किया है की फैक्ट्रीयों के पास मजदूरों को रहने के साथ खाने की व्यवस्था भी की जाएगी।राज्य के सभी 16 नगर निगम क्षेत्रों में आधुनिक रैन बसेरे भी बनाए जाएंगे। यहां मजदूरों को रहने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने किया ऐलान

Madhya Pradesh News:
Madhya Pradesh News

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव बुधवार को श्रम विभाग के साथ एक समीक्षा बैठक कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने इस बात का ऐलान किया।
बैठक में मौजूद श्रम मंत्री पहलाद पटेल ने भी कहा कि श्रमिकों के हित के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के लिए आधुनिक रैन बसेरे का इंतजाम किया जाएगा।

एक रैन बसेरा पर खर्च किया जाएगा 6 करोड रुपए

एक रेन बसेरा सो बेड वाली क्षमता का होगा और इसका संचालन कलेक्टर के अध्यक्षता वाली गठित नगर समिति के द्वारा किया जाएगा।
भोपाल, जबलपुर, इंदौर और सागर के प्रस्ताव श्रम विभाग को मिल चुके हैं, जबकि अन्य स्थानों में भी रैन बसेरे के लिए भूमि चिन्हित की जा रही है। सबसे बड़ी बात है कि इन रेन बसेरो में महिला और पुरुष को रहने के लिए अलग-अलग तरह के व्यवस्था मिलेंगे।

Also Read:MP Farmar News: किसानों के लिए जरूरी खबर, 4 तारीख के बाद नहीं मिलेगा योजना का लाभ, जल्दी करें नहीं तो होगा नुकसान

Related Articles

Back to top button