MP Farmar News: किसानों के लिए जरूरी खबर, 4 तारीख के बाद नहीं मिलेगा योजना का लाभ, जल्दी करें नहीं तो होगा नुकसान

MP Farmar News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। समर्थन मूल्य को लेकर यह खबर हैं। सरकार की तरफ से किसानों को MSP पर फसल बेचने का अवसर प्रदान किया गया है। प्रदेश में धान, ज्वार और बाजरा को MSP पर सरकार खरीद रही है। इसके लिए 4 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। 4 अक्टूबर के बाद MSP पर धान, ज्वार बाजरा की खरीदारी नहीं होगी।
सरकार की तरफ से सिर्फ पंजीकृत किसानों से ही MSP पर खरीदारी की जा रहीं हैं। इन किसानों को एसएमएस के माध्यम से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जानकारी दे दी है।
मोबाइल से हो रहा रजिस्ट्रेशन (MP Farmar News)

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का इस संबंध में कहना है कि किसानों को मोबाइल पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे किसानों को इधर-उधर भागना नहीं पड़ेगा, साथ ही जो किसान मोबाइल नहीं चला सकते हैं। उन्हें ग्राम पंचायत की सहायता केंद्र पर जाकर पंजीयन करने की सुविधा उपलब्ध कराई हैं।
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

ऑनलाइन, कॉमनवेल्थ सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे से सिर्फ 50 रुपए खर्च करके आप नामांकन कर सकते हैं। आपको बता दें कि पंजीकरण के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इन जरूरी दस्तावेजों में संबंध किस का आधार कार्ड पहचान पत्र फोटो लाना जरूरी है। दस्तावेजों के बिना पंजीकरण नहीं हो पाएगा।



