MP News: दिवाली से पहले मोहन सरकार 7 लाख सरकारी कर्मचारियों को देगी बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते सहित इन भत्तो में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार कर्मचारियों के हित में लगातार फैसला ले रही है। राज्य की मोहन सरकार ने इस बार 7 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए भत्ते बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके आदेश भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे। सरकारी कर्मचारियों को यह तोहफा दिवाली से पहले दे दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि नवरात्रि की शुरुआत में ही कर्मचारियों के भत्ते में बढ़ोतरी हो जाएगी।
इसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में जोड़ने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि मंत्रियों के निजी पदस्थापना में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों के भत्ते में इजाफा किया जाने वाला हैं। लगभग 12 साल से सरकारी कर्मचारियों की महंगाई वेतन बढ़ोतरी नहीं हुई थी। इसके साथ ही गृह भत्ते में भी सरकार बढ़ोतरी कर रही है।
30% तक बढ़ चुका भत्ता (MP News)

इस समय प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों का 46 फ़ीसदी वेतन भत्ता दिया जा रहा है। राज्य के कर्मचारी के लिए महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी सरकार ने 15 मार्च 2024 को कर दी थी। पहले महंगाई भत्ता 42 फ़ीसदी था, जो बढ़कर 46 फ़ीसदी तक पहुंच गया है।
प्रदेश के अलावा मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों में काम कर रहे मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को गृह भाड़ा भत्ते की दर 10% से बढ़कर 30% कर दी गई है। इसके पहले 2012 में गृह भाड़ा भत्ता को बढ़ाया गया था। तब से अब तक गृह भाड़ा भत्ता में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। कर्मचारी द्वारा इसे बढ़ाने की लगातार मांग की जा रही थी, अब जिसे सरकार ने पूरा कर दिया है।
इनका बढ़ाया जाएगा गृह भत्ता (MP News)

मध्य प्रदेश के निज सचिव, निज सहायक और मंत्रालय के अधिकारियों को दिए जाने वाले विशेष भत्ते में बढ़ोतरी तो हुई थी। लेकिन मकान किराया भत्ते की पात्रता अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों, संविदा तथा दैनिक वेतन के आधार पर नियुक्त कर्मचारियों को यह सुविधा नहीं दी गई। यह कर्मचारी आवास का भी लाभ नहीं ले पा रहे थे। इसलिए इन्हें गृह भत्ता देना आवश्यक हैं, जिसकी मांग कर्मचारी लगातार कर रहे थे। दिवाली के पहले उनके गृह भत्ते में बढ़ोतरी हो जाएगी।
Also Read:MP Today News: मध्य प्रदेश में अभी तक अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, कई स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित



