MP News : महिला के पेट में बच्चा, बच्चे के पेट में भी एक नवजात! डॉक्टर बोले जिंदगी में पहली बार देखा ऐसा केस

MP News
MP News

MP News: मेडिकल साइंस में कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिसको जानकर हम हैरान रह जाते हैं। मध्य प्रदेश में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसको देखकर डॉक्टर भी हैरान है। मध्य प्रदेश के सागर जिले से जो मामला सामने आया है, उसको देखकर पूरा देश हैरान रह गया है। सागर में एक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है और जांच में पता चला है कि बच्ची के पेट में भी एक बच्चा है।

डॉक्टर ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी पहले ही हो गया था, जब उन्होंने महिला का अल्ट्रासाउंड किया था। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर अभी नवजात बच्ची को बचाने की कोशिश में लगे हैं।

सागर जिले के केसली कस्बे से आया अनोखा मामला (MP News)

MP News
MP News

मध्यप्रदेश के सागर जिले की इस घटना की चर्चा पूरे देश में हो रही है। यहां गर्भवती महिला जब बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष और प्राध्यापक डॉ. पीपी सिंह के निजी क्लीनिक पर पहुंची थी तो उन्हें अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बच्चे के अंदर एक और बच्चे के होने के संकेत मिले थे।

सीनियर डॉक्टर को जब इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने महिला को बुलाया और इसकी बारीकी से जांच की, तब पता चला कि महिला के पेट में जो बच्चा है, उस बच्चे के पेट में भी एक बच्चा है। डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने जिंदगी में पहली बार इस तरह का केस देखा है, जहां नवजात बच्ची के पेट में भी एक बच्चा है।

महिला की हुई है सामान्य डिलीवरी

MP News
MP News

डॉक्टर ने महिला को मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी करने की सलाह दी, क्योंकि उसके बच्चे की स्थिति क्रिटिकल थी। लेकिन महिला ने अपने गांव की आशा कार्यकर्ता की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डिलीवरी कराई है। महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई है।

इस मामले को देख डॉक्टर भी हुए हैरान

डॉक्टर की टीम की माने तो यह एक अनोखा मामला है। 5 लाख महिलाओं में से किसी एक महिला में ऐसे मामले देखने को मिलते हैं। डॉक्टर्स ने बताया कि मेडिकल की भाषा में इस कंडीशन को फीटस इन फीटू कहा जाता है। डॉक्टर का कहना है कि अब बच्चे को बचाने के लिए सर्जरी करना होगा, लेकिन यह इतना आसान नहीं है। डॉक्टर की टीम इस बात पर निष्कर्ष कर रही है कि बच्चे को कैसे बचाया जाए।

Also Read:Betul Today News: उत्पाद बनाने के साथ मार्केटिंग भी करें,सरकार भरपूर मदद करेगी – हेमंत खण्डेलवाल

Related Articles

Back to top button