MP Rain Forecast: मप्र में इस दिन फिर सक्रिय हो रहा मानसून, अतिभारी बारिश का अलर्ट

MP Rain Forecast: Monsoon is becoming active again in MP on this day, alert for very heavy rain

MP Rain Forecast: अभी भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी है । मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, गुना, अशोकनगर, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, मैहर जिलों मे बारिश की संभावना है। 

15 सितंबर को यहां होगी बारिश
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक 15 सितंबर 2024 को मध्य प्रदेश के सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, दमोह जिलों में बारिश की संभावना है।
16 सितंबर को बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 16 सितंबर 2024  को मध्य प्रदेश के  अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर जिलों में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भी सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, पांढुर्णा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। 
यहाँ भी होगी बारिश
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 16 सितंबर को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों मे भी बारिश की संभावना है। 

Related Articles

Back to top button