Betul Mandi Bhav 13 September 2024: आज 13 सितंबर 2024 के बैतूल मंडी भाव, आगामी 4 दिन तक बंद रहेगी खरीदी

Betul Mandi Bhav 13 September 2024: Betul Mandi Bhav today 13 September 2024, purchase will remain closed for the next 4 days

Betul Mandi Bhav 13 September : शुक्रवार को मंडी में खरीदी हुई।  उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 13 सितंबर  2024  को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 5 हजार 302 बोरे रही। 3168 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1749 बोरे , मक्का की आवक 121 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है। 


कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 3168 बोरे आवक

कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को उपज की आवक में बढोतरी  है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के उपज की आवक 22 बोरे रही
मंडी में मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 4501 से लेकर 7779  रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आ रही है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 8001 प्रति किवंटल के पार है। 

Related Articles

Back to top button