Famous Ganesh Temples:  विश्व प्रसिद्ध है मध्य प्रदेश के ये 3 गणपति मंदिर, यहां दर्शन मात्र से सभी कष्ट होते हैं दूर

Famous Ganesh Temples
Famous Ganesh Temples

Famous Ganesh Temples: गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दौरान पूरे देश में धूमधाम से गणेश महोत्सव मनाया जाता है और यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है। 7 सितंबर को इस साल गणेश चतुर्थी के त्यौहार का शुरुआत हुआ और अभी भी देश में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है।

गणेश चतुर्थी का त्यौहार सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं बल्कि पूरे देश में मनाया जाता है। मध्य प्रदेश में भी गणपति उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आप अगर गणपति मंदिर में दर्शन करना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश में कई फेमस गणपति मंदिर है जहां आप दर्शन कर सकते हैं। तो आईए जानते हैं इन गणपति मंदिरों के बारे में विस्तार से।

चिंतामण गणेश मंदिर, उज्जैन (Famous Ganesh Temples)

मध्य प्रदेश के उज्जैन में चिंतामण गणेश मंदिर स्थित है जो की एक प्रसिद्ध गणेश मंदिर हैं। क्या मंदिर उज्जैन में स्थित है। गणेश उत्सव के दौरान इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। सैनिक मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का निर्माण खुद भगवान गणेश ने किया था। इस मंदिर का दर्शन करने से सही दुख दूर हो जाते हैं।

खजराना गणेश मंदिर, इंदौर

इंदौर शहर को भारत का सबसे स्वच्छ शहर कहा जाता है। इंदौर में स्थित खजराना मंदिर मध्य प्रदेश का सबसे पुराना मंदिर है और यह गणपति मंदिर वास्तु कला और धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि जो भी होती यहां आता है और मन्नत का धागा बांधता है उसकी सभी मनोकामनाएं भगवान पूरी करते हैं।

कल्कि गणेश मंदिर, जबलपुर

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित कल्कि गणेश मंदिर राज्य का एक अत्यंत पवित्र और चमत्कारी स्थल माना जाता है। इस मंदिर में भगवान गणेश को कल्कि अवतार में पूजा जाता है, जो अन्य मंदिरों में देखे जाने वाले सामान्य स्वरूप से काफी अलग दिखाई देते हैं। इस मंदिर की सबसे ज्यादा खास बात यह है कि यहां भगवान गणेश चूहे की सवारी के बजाय घोड़े पर सवार हैं।

Also Read:Betul News Today: कौन बनेगा करोड़पति में हाट सीट पर पहुंचकर 50 लाख जीतकर अपने शिक्षण संस्थान सृष्टि कम्प्यूटर सेंटर पहुंचे बंटी वाडिवा

Related Articles

Back to top button