Swastika Chakraborty: स्त्री 2 की अभिनेत्री पर टूटा दुखों का पहाड़, केंसर का इलाज करवाने पति को लेकर पहुँची बैतूल के छोटे से गाँव
Swastika Chakraborty: The actress of Stree 2 is in deep sorrow, she took her husband to a small village in Betul for cancer treatment
Swastika Chakraborty: स्त्री 2 की फ़िल्म अभिनेत्री पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिसके कारण अभिनेत्री को मप्र के बैतूल जिले के एक छोटे से गांव कान्हावाड़ी में आना पड़ा है। फ़िल्म स्त्री 1 और स्त्री 2 में काम करने वाली अभिनेत्री स्वास्तिका चक्रवर्ती बैतूल जिले के छोटे से गांव कान्हावाड़ी पहुंची। बताया गया कि वह अपने पति का जड़ी बूटियां से कैंसर का इलाज करवाने के लिए आई थी। कान्हावाड़ी में इलाज कराकर वापस भोपाल रवाना हुई।
अभिनेत्री स्वास्तिका चक्रवर्ती ने बताया कि उसके पति को करीब 6 माह पहले कैंसर हो गया है। उन्हें पता चला कि बैतूल के कान्हावाड़ी में बाबूलाल भगत कैंसर का जड़ी बूटियों से उपचार करते है। जानकारी लगते ही अभिनेत्री पति के साथ कान्हावाड़ी पहूंची। कान्हावाड़ी के प्रसिद्ध वैध बाबूलाल भगत जी से भेंट की उनकी मरीजों के प्रति सेवा भाव देखकर विभोर हो गई। अभिनेत्री ने बताया कि पति के लिए कैंसर की जड़ी बूटियां ली पति एक फार्मासिस्ट कंपनी में 35 सालों से काम कर रहे है।
घोड़ाडोंगरी के प्राकृतिक सुंदर ने मोह लिया मन
अभिनेत्री स्वास्तिका चक्रवर्ती ने बताया कि बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर अभिभूत हू। बैतूल एवं घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन से कई बार गुजरी पर पहली बार सड़क मार्ग से घोड़ाडोंगरी पहुंची। घोड़ाडोंगरी की प्राकृतिक सुंदरता बहुत प्यारी है। यहां का प्रकृतिक वातवरण देखकर बहुत खुशी हुई है। अभिनेत्री स्वास्तिका चक्रवर्ती ने बताया कि 1993 से फिल्मों में काम कर रही है।
स्त्री 2 में भी कर चुकी है काम
फिल्म एक्टर स्वास्तिका चक्रवर्ती ने पिछले दिनों रिलीज़ हुई राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर पंकज त्रिपाठी स्टार फिल्म स्त्री 2 मे भूमिका अदा की है। साथ ही उन्होंने इसके पहले स्त्री 1 में भी अभिनय के साथ साथ कई फिल्मो थियेटर मे काम कर चुकी है। अभिनेत्री ने बताया कि फ़िल्म में उनका बहुत बड़ा रोल तो नही है।



