Aaj Ka Rashifal 27 August 2024 : आज इन राशि वालों को मानसिक चिंता परेशान करेगी, जाने पंचांग और राशिफ़ल

Today's Horoscope 27 August 2024 : Today mental anxiety will bother these zodiac signs, know Panchang and horoscope

Aaj Ka Rashifal 27 August 2024 : आज 27 अगस्त 2024 दिन मंगलवार भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की आज नवमी तिथि है।  आज हर्षण योग बना हुआ है। आज रोहणी नक्षत्र   है। आज अभिजीत मुहूर्त  सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक  है।  राहुकाल का समय है दोपहर 03:35 बजे से शाम 05:11 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा वृष  राशि  और सूर्य सिंह राशि  में रहेंगे। आज का दिशाशूल है उत्तर दिशा। आज का शुभ खाद्य गुड़ है। जिसे खाकर घर से निकले सफलता मिलेगी।

 

मेष राशि Aries Today Horoscopes
आज करियर में बदलाव होगा। धन लाभ के उत्तम योग बने हुए हैं। आज यात्रा भी हो सकती है। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य 80% यानी बहुत अच्छा भाग्य बना हुआ है। 
  • शुभ रंग सफेद
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
आज मानसिक चिंताएं समाप्त होगी। करियर की रुकावट दूर होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज एक बार हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य 90% यानी सबसे ज्यादा भाग्य बना हुआ है।
  •  शुभ रंग हरा
मिथुन राशि  Gemini Today Horoscope
आज व्यर्थ का तनाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन का ध्यान बनाए रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाइए। किसी निर्धन व्यक्ति को गुड़ का दान करते हैं तो आपकी परेशानी कुछ हद तक कम हो जाएगी। आज का भाग्य है 60% यानी मेहनत ज्यादा होगी भाग्य कम बना हुआ है।
  • शुभ रंग आसमानी
कर्क राशि Cancer Today Horoscope
धन लाभ के योग बने हुए हैं। नौकरी में सुधार होगा। आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 70% यानी मध्यम भाग्य बना हुआ है।
  •  शुभ रंग लाल
सिंह राशि  Leo Today Horoscopes
रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। करियर के मामले में लाभ होगा। आज काम का बोझ कम हो सकता है। आज खाने पीने की वस्तु का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 80% यानी बहुत अच्छा भाग्य बना हुआ है।
  • शुभ रंग हरा
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
सेहत में सुधार होते जाएगा। पारिवारिक समस्याएं हल होगी। लाभ के योग बन रहे हैं। आज हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य 75 प्रतिशत यानी उत्तम भाग्य बना हुआ है।
  •  शुभ रंग क्रीम
 
तुला राशि  Libra Today Horoscopes
सेहत का ध्यान बनाए रखें। जीवन साथी से विवाद करने से बचें। धन के लेनदेन में सावधानी रखें। किसी निर्धन व्यक्ति को गुड़ का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 60% यानी मेहनत ज्यादा होगी भाग्य कम बना हुआ है।
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscop
आज व्यस्तता बनी रहेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपनी योजनाओं को आप गोपनीय रखें। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य 70% यानी मध्यम भाग्य बना हुआ है।
  • शुभ  रंग पीला
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
करियर में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। आज व्यस्तता बनी रहेगी। आज हनुमान चालीसा का एक बार पाठ करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग गया 65% यानी जितनी मेहनत करोगे उतना लाभ मिलेगा।
  • शुभ रंग नीला

मकर राशि Capricorn Today Horoscopes

करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक समस्या हल होगी। आकस्मिक धन का लाभ मिल सकता है। आज खाने पीने की वस्तु का दान करते तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य 75% यानी उत्तम भाग्य बना हुआ है।

कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
आज सेहत का ध्यान बनाए रखें। काम की अधिकता बनी रहेगी। परिवार में विवादों से बचाव करें। किसी निर्धन व्यक्ति को गुड़ का दान करते हैं तो आपकी मुश्किलें कुछ हद तक काम हो जाएगी। आज का भाग्य 60% यानी मेहनत ज्यादा होगी भाग्य कम बना हुआ है।
  • शुभ रंग सुनहरा
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
करियर में सुधार के योग बन रहे हैं। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। छोटी यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आज खाने पीने की वस्तु का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य 70% यानी मध्यम भाग्य बना हुआ है। 
  • शुभ रंग नारंगी

टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ मान्यताओं से संग्रहित की है।

Related Articles

Back to top button