Chhindwara Nagpur Railway Track: छिंदवाड़ा में रेलवे ब्रिज में आई दरार, कई ट्रेनें रद्द, कुछ ट्रेनों के बदले रूट
Chhindwara Nagpur Railway Track: Crack in railway bridge in Chhindwara, many trains cancelled, routes of some trains changed
Chhindwara Nagpur Railway Track: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में रेलवे पल में दरार आने के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कुछ गाड़ियों को डायवर्ट किया गया है। ट्रेनर रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक रविवार को छिंदवाड़ा के इतवारी रेलवे ब्रिज में दरार आ गई है। रेलवे ने यातायात को बंद कर दिया है। रेलवे ब्रिज में दरार आने के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया तो कुछ ट्रेनों के मार्ग बदल दिए हैं। छिंदवाड़ा से नागपुर का रेल मार्ग अभी भी बाधित है। रेलवे की टीम मरम्मत कार्य में जुट गई है। सोमवार को भी रेल यातायात बाधित रहा। बताया जा रहा है कि रेलवे ब्रिज में दरार आने के कारण दो ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों ने पुष्टि की है।
दो ट्रेनों को किया रद्द
रेलवे ब्रिज के मरम्मत के कारण दो ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 11756 और 11755 इंटर रीवा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। कुछ ट्रेनों को के मार्ग बदले हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद यथावत ट्रेन अपने रूट से चलने लगेगी।

