IMD Alert Today: नर्मदापुरम सहित मध्य प्रदेश के 34 जिलों में बारिश का अलर्ट, बैतूल में झमाझम बरसे बादल

IMD Alert Today: Rain alert in 34 districts of Madhya Pradesh including Narmadapuram, heavy rains in Betul

IMD Alert Today: मध्य प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग भोपाल में रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
रविवार दोपहर बैतूल में तेज हुई बारिश
बैतूल। जिले में  अंतराल के बाद एक बार फिर झमाझम बारिश हुई है। बारिश के कारण मौसम में ठंडक घुल गई। अगले चौबीस घंटे के दौरान जिले में तेज से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। रविवार दोपहर तक मौसम खुला रहा, लेकिन  दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और जिला मुख्यालय सहित जिले के कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश होना शुरू हो गई। जिला मुख्यालय पर लगभग 1  बजे  बारिश होना शुरू हो गई। बारिश के कारण सड़कों से पानी बहने लग गया। कुछ दिन तक बारिश नहीं होने के कारण उमस बढ़ गई थी। बारिश के बाद लोगों को उमस से भी राहत मिली है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। कुछ दिन के अंतराल के बाद बारिश होने से फसलों को भी अच्छा फायदा होगा। 
731.1 मिमी पर पहुंचा बारिश का आंकड़ा
बैतूल जिले में औसत बारिश का आंकड़ा 731.1 मिमी पर पहुंच गया है। आठनेर को छोड़कर सभी ब्लॉकों में औसत बारिश का आधा कोटा पूरा हो चुका है। भूअभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक जून से लेकर अब तक बैतूल ब्लॉक में  667.2, घोड़ाडोंगरी 839.0, चिचोली 828.7, शाहपुर 867.6, मुलताई में 573.9, पट्टन   625.2, आमला 849.0, भैंसदेही 679.0, आठनेर 503.6,भीमपुर 881.0 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। अब तक कुल 731.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की है। गत वर्ष 647.6 मिली बारिश हो चुकी थी। औसम बारिश का कोटा पूरा होने के लिए 1083.9 मिमी बारिश होना चाहिए। तब कहीं बारिश का कोटा पूरा होगा। मौसम विभाग भोपाल ने शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले चौबीस घंटे के  दौरान बैतूल के कई क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है। समाचार लिखे जाने तक रिमझिम बारिश का दौरान जारी रहा। 

Related Articles

Back to top button