Gold- Silver Price Today 8 August 2024: धड़ाधड़ नीचे गिर रहे सोने-चांदी के दाम, जाने 18 कैरेट गोल्ड की कीमत
Gold- Silver Price Today 8 August 2024: Gold and silver prices are falling rapidly, know the price of 18 carat gold
Gold- Silver Price Today 8 August 2024: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 8 अगस्त 2024 दिन को सोने- चांदी के दामों में कमी आई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 68 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 78000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 68843 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 63060 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 51632 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 40273 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 78600 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।

