MPESB Vacancy 2024: एमपी में सब इंजीनियर सहित अन्य 283 पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, मिलेगा तगड़ा वेतन
MPESB Vacancy 2024: Application process started for the recruitment of 283 posts including Sub Engineer in MP, will get strong salary

MPESB Vacancy 2024: मध्य प्रदेश में MPESB ने ग्रुप 3 सब इंजीनियर सहित अन्य पदों के लिए भर्ती करने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें कुल 283 पदों के लिए भर्ती निकली है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2024 से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2024 है। जानकारी के अनुसार डायरेक्ट के 276 पर संविदा के दो पद बैकलॉग के 5 पद पर भर्ती की जा रही है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार को ट्रेड में डिग्री/ डिप्लोमा आईटीआई का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तय की गई है आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी। भर्ती में सिलेक्शन रिटन परीक्षा के बेस पर किया जाएगा।
इसमें वेतनमान 34800 से लेकर 62800 प्रति माह है। अभ्यर्थी अपने आवेदन 24 अगस्त 2024 तक करेक्शन कर सकेंगे वहीं परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर 2024 को किया जाएगा। अभ्यर्थी ऑफिशल वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर लोगों कर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती संबंधित यह जानकारी केवल सूचनात्मक है। भर्ती के लिए संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद ही आवेदन करें।



