Betul Mandi Bhav 5 August 2024 : आज 5 अगस्त 2024 के बैतूल मंडी भाव, 6 हजार बोरे रही उपज की आवक
Betul Mandi Bhav 5 August 2024 : Betul Mandi Bhav today 5 August 2024, 6 thousand sacks of produce arrived
Betul Mandi Bhav 5 August 2024 : सोमवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 5 अगस्त 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 6 हजार 174 बोरे रही। 3349 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 2422 बोरे , मक्का की आवक 151 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 3349 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में सोमवार को उपज की आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के आवक में बढ़ोतरी
मंडी में मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 7500 से लेकर 7701 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 8000 के पार है।


