MP Mausam Update: मप्र के इन जिलों में फिर बारिश की संभावना, झंझावात का अलर्ट जारी
MP Mausam Update: Possibility of rain again in these districts of MP, storm alert issued
MP Mausam Update: मौसम विभाग भोपाल में सोमवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच जिलों में। भोपाल विदिशा, रायसेन सिहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा खरगोन, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी ग्वालियर, दतिया, भिल, मुरैना, श्योपुरकतो, सिंगरौली सीधी रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पत्रा, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मेहर, पांडुर्णा जिलों में गरज- चमक के साथ तेज से मध्यम बारिश हो सकती है।
कृषकों के लिए विशेष सलाह
पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर भारी से अति-भारी वर्षा होने की संभावना के मद्देनजर, किसानों को सलाह दी जाती है कि खरीफ फसलों, बगीचों, सब्जियों और कपास, मक्का और सब्जियों की नर्सरी से जल निकासी की व्यवस्था करें।
खुले मौसम की स्थिति तक शाकनाशियों और नाइट्रोजन उर्वरकों के प्रयोग को स्थगित कर दें। धान की रोपाई का इंतजार कर रहे सभी किसान, खुले खेतों में काम करते समय बिजली गिरने से होने वाली जान-माल की उचित सुरक्षा के साथ, धान की रोपाई के कार्य करें।



