MP Government Vacancy: मध्य प्रदेश की इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त
MP Government Vacancy: Bumper recruitment in this department of Madhya Pradesh, last date to apply is 5th August

MP Government Vacancy: मध्य प्रदेश की इंदौर नगर पालिका निगम में 306 पदों के लिए बंपर भर्ती निकली है। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इंदौर नगर पालिका निगम ने संविदा के विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकली है। जिसमें सहायक ग्रेड 3 लीडिंग फायरमैन, फायरमैन, माली प्रशिक्षित, सहायक राजस्व निरीक्षक, सफाई संरक्षक, सहायक अतिक्रमण अधिकारी, सहायक सामुदायिक अधिकारी सहित पदों के लिए भर्ती निकली है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2024 से शुरू हो गई है। आवेदन करने के अंतिम तिथि 5 अगस्त 2024 है।
आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को दसवीं बारहवीं पास के अलावा अग्निशमन डिप्लोमा कोर्स इंजीनियर की डिग्री भी होना आवश्यक है। उम्मीदवार के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है। पद के अनुसार वेतन 20200 से 34800 प्रति माह तक है। सिलेक्शन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इंदौर नगर निगम की ऑफिशल वेबसाइट imcindore.mp.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं। सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद ही आवेदन करें।



