MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों में बाढ़ की संभावना
MP Weather Alert: Red alert for rain in 13 districts of Madhya Pradesh, possibility of flood in these districts

MP Weather Alert: मप्र के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। अगले 24 घंटो के दौरान विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकला, सिंगरौली, अनुपपुर, डिंडोरी, कटनी, दमोह, सागर, छत्तरपुर, टीकमगढ़, रायसेन, जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। सीहोर राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बड़वानी, अलीराजपुर झाबुआ, रतलाम, गुना, सीधी, रीवा सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, निवाड़ी, मेहर जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भोपाल, हरदा बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, दतिया, मऊगंज, नरसिंहपुर छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नीमच, ग्वालियर, मुरैना में तेज से माध्यम बारिश की संभावना है।
इन जिलों में बाढ़ का अलर्ट
अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों (अशोकनगर, विदिशा, पश्चिमी शिवपुरी, दक्षिणी श्योपुर, दक्षिणी देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, उत्तरी खंडवा, सागर, दक्षिणी दमोह, कटनी, उतरी छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, पश्चिमी रतलाम, झाबुआ, जबलपुर, टीकमगढ़) में हल्की से मध्यम बाढ़ की संभावना है; जबकि (सतना, सीधी, उमरिया, अनुपपुर, मंडला, डिडोरी, बालाघाट, छतरपुर, पन्ना, सिंगरौली, रायसेन में मध्यम से तीव्र बाढ़ की संभावना है।
बैतूल में जारी है झमाझम बारिश
बैतूल जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी है। शनिवार रात से तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारीश के कारण नदी नाले भी उफान पर आ गए है।
ब्लॉक कुल बारिश इंच में
बैतूल। 21
घोड़ाडोंगरी। 24
चिचोली 27
शाहपुर 26
मुलताई 19
पट्टन 17
आमला 28
भैंसदेही 22
आठनेर 17
भीमपुर 26
बैतूल जिले में कुल औसत बारिश 23 इंच हो गई है।


