AIIMS Nursing Officer Bharti 2024: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के पद के लिए निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जाने परीक्षा की तिथि

AIIMS Nursing Officer Recruitment 2024: Recruitment for the post of Nursing Officer in AIIMS, application process started, know the date of exam

AIIMS Nursing Officer Bharti 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था ने नर्सिंग ऑफिसर के लिए एक बार फिर से भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। एम्स नासेंट 7 स्टेज 1 परीक्षा 15 सितंबर 2024 को होगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 22 से 24 अगस्त 2024 तक फॉर्म करेक्शन का मौका दिया जाएगा। आवेदन की अन्य कर्मियों को दूर करने के लिए अंतिम तिथि 30 अगस्त से 2 सितंबर तय की है। चरण 2 की परीक्षा 4 अक्टूबर 2024 को होगी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2024 है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को भारतीय नर्सिंग काउंसलिंग या राज्य नर्सिंग काउंसलिंग के मान्यता प्राप्त संस्था या विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ साइंस नर्सिंग या बैचलर ऑफ साइंस, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी या पोस्ट बेसिक बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री होना जरूरी है।

आवेदन करने वाले व अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों के लिए प्रतिमाह ग्रेड पे 4600 के साथ 9300 से लेकर 34800 वेतन दिया जाएगा। अभी कितने पदों पर भर्ती होना है इसकी जानकारी सामने नहीं आएगी है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर लॉगिन कर सकते हैं। संपूर्ण जानकारी के बाद ही आवेदन करें। 

Related Articles

Back to top button