Betul Today News: बैतूल के चोपना क्षेत्र में कई नदियों में बाढ़, पुलिस ने अनाउंस कर ग्रामीणों को किया अलर्ट
Betul Today News: Flood in many rivers in Chopna area of Betul, police announced and alerted the villagers
Betul Today News: बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र अंतर्गत झोली,नूतनडंगा, कोल्ह्या, धरमपुर, नारायणपुर, सातलदेही आदि ग्रामों के आसपास से नदी, नाले अत्यधिक बारिश होने पर उफान पर है। पुल, पुलिया, रपटा के ऊपर से पानी होने की स्थति में कई लोग जानबूझकर या जल्दी पुलिया पार करते है। ऐसे में कई बार हादसा हो जाता है। पुलिस ने लोगों को जागरूक एवं सतर्क रहने हेतु थाना चोपना पुलिस द्वारा गांवो में लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंस कराया गया।
पुलिस का कहना है कि पुलिया, रपटा के ऊपर पानी होने पर नदी,नाले पार न करे, पुल, पुलिया, रपटा से पानी नीचे उतरने का इंतजार करें। सतपुरा जिला साइकिल गेट खोलने के कारण चोपना क्षेत्र की कई नदियां में बाढ़ आ जाती है। बाढ़ के कारण कई गांव का सड़क संपर्क टूट जाता है।



