MP Ladli Bahana Yojana: लाड़ली बहनाओं के लिए खुशखबरी,1250 रुपये की राशि के अलावा मिलेगा यह तोहफा

Betul Today News: Majra Ghoghara Dam approved due to the efforts of Betul MLA Hemant Khandelwal, Rs 8 crore 34 lakh approved in the budget

MP Ladli Bahana Yojana: लाडली बहनों को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव अगस्त के महीने में बड़ा तोहफा देने वाले हैं। प्रतिमहा मिलने वाली राशि के अलावा और भी राशि प्रदान की जाएगी। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव द्वारा लाडली बहनों के खाते में 1 अगस्त को 250 की राशि डाली जाएगी। यह राशि प्रति माह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त होगी। सीएम ने कहा कि लाडली बहनाओं को प्रतिमा जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि पूर्व अनुसार उनके खाते में जारी की जाएगी। लेकिन इसके पहले 250 की राशि अलग से दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों से रक्षाबंधन के पर्व पर अपने-अपने क्षेत्र की लाडली बहनों से राखी बंधवाने का आह्वान किया है। कुल मिलाकर यह कहा जाए तो लाडली बहनों को रक्षाबंधन के पहले 250 राशि देकर रक्षाबंधन का एक तोहफा दिया जा रहा है।

लाडली बहनाओं को प्रतिमा मिलने वाली राशि का इंतजार रहता है। इस महीने बहनों के लिए खुशखबरी है कि उन्हें अधिक राशि मिलेगी। हालांकि यह 250 रुपये की राशि केवल इसी महीने दी जाएगी। इसके बाद आने वाले महीनों में 1250 रुपये मिलते रहेंगे। 

Related Articles

Back to top button