Betul Secretary Suspended News: जिला पंचायत सीईओ ने लापरवाह दो सचिवों की किया निलंबित, निर्धारित मुख्यालय से अनाधिकृत रूप से थे अनुपस्थित

Betul Secretary Suspended News: District Panchayat CEO suspended two careless secretaries, they were unauthorizedly absent from the designated headquarters

Betul Secretary Suspended News: जनपद पंचायत आमला अंतर्गत ग्राम पंचायत ससुन्द्रा के सचिव श्री मुल्ला सलामें एवं ग्राम पंचायत नांदपुर के सचिव  गुलाबराव पण्डाग्रे के विरूद्व अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही करने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थी।मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत  अक्षत जैन द्वारा शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए ग्राम पंचायत ससुन्द्रा एवं नांदपुर का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के समय उक्त दोनों ग्राम पंचायत सचिव अपने निर्धारित मुख्यालय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। ग्रामीणों से चर्चा में भी ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त दोनों सचिव प्रायः ग्राम पंचायत से अनुपस्थित रहते है तथा इनकी कार्य प्रणाली अत्यंत असंतोषजनक हैं। साथ ही दोनो सचिवों द्वारा निर्माण कार्य में प्रगति कम करने, मनरेगा योजनांतर्गत मानव दिवस में अत्यधिक कम प्रगति प्राप्त करने, एवं समीक्षा बैठकों में भी बिना सूचना अनुपस्थित रहने की लापरवाही भी पायी गई ।

नही दिया संतोषजनक जवाब

अतएव दोनों सचिवों को उपरोक्त सभी कृत्यों पर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर दिनांक 09.07.2024 को समक्ष में आहूत किया गया। दोनो सचिवों द्वारा असंतोषजनक उत्तर प्रदाय किया जिससे प्रथम दृष्टया उनकी लापरवाही प्रमाणित हुई । इस कारण दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई है ।

Related Articles

Back to top button