Gold- Silver Price Today 9 july 2024: विवाह के सीजन में आज सोने के दाम में आई गिरावट और चांदी के रेट में हो गई बढोतरी
Gold- Silver Price Today 9 July 2024: In the wedding season today, the price of gold fell and the rate of silver increased

Gold- Silver Price Today 9 july 2024: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 9 जुलाई 2024 दिन को सोना सस्ता हुआ और चांदी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 72 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 91000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 72454 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 66368 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 54341 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 42386 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 91892 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


