Betul Mandi Bhav 5 July 2024 : आज 05 जुलाई 2024 के बैतूल मंडी भाव, मूंग के दाम में आई गिरावट
Betul Mandi Bhav 5 July 2024 : Betul Mandi Bhav today 05 July 2024, fall in the price of moong
Betul Mandi Bhav 5 July 2024 : शुक्रवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 5 जुलाई 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 8 हजार 786 बोरे रही। 4766 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 3538 बोरे , मक्का की आवक 202 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 4766 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को उपज की आवक मे बढ़ोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के आवक में भी बढ़ोतरी
मंडी में एक मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 7000 से लेकर 8000 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 8000 के पार है।
