Airtel New 5G Recharge Plan: एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान पर अभी भी मिल रहा है अनलिमिटेड 5G डाटा

Airtel New 5G Recharge Plan: Unlimited 5G data is still available on this recharge plan of Airtel

Airtel New 5G Recharge Plan: भारत की  दूसरी सबसे बड़ी  टेलीकॉम कंपनी भारतीय एयरटेल ने 3 जुलाई 2024 को अपने रिचार्ज प्लेनों में बढ़ोतरी की है। रिचार्ज प्लान बढ़ने से लाखों मोबाइल उपभोक्ता पर असर पड़ा है। राहत भरी बात यह है एयरटेल कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान में अभी भी 5G अनलिमिटेड डाटा का लाभ दे रही है। जानकारी के मुताबिक एयरटेल अपने उपभोक्ताओं को 649 के रिचार्ज प्लान में 2 जीबी प्रतिदिन डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग 56 दिनों के लिए दे रही है। इस रिचार्ज प्लान में 5G मोबाइल उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड डाटा का लाभ दिया जा रहा है। इसी तरह कंपनी द्वारा 3 हजार 599 के रिचार्ज प्लान में 5जी उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड डाटा का लाभ और 4जी उपभोक्ताओं को 2GB प्रतिदिन डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग 365 दिनों के लिए मिल रहा है।

एयरटेल कंपनी ( Airtel New 5G Recharge Plan 2024) 429 के रिचार्ज प्लान में 2.5 जीबी प्रतिदिन डाटा और 5 जी उपभोक्ताओं को  अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग एक महीने के लिए दे रही है। 379 के रिचार्ज प्लान में 2GB प्रतिदिन डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड डेटा उपयोग के लिए दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य रिचार्ज प्लान पर अनलिमिटेड 5G उत्तर का लाभ नहीं मिल रहा है। 

Related Articles

Back to top button