Betul SDOP’s Farewell Party: बैतूल में एसडीओपी के रिटायरमेंट के जुलूस में पुलिसकर्मी नाचते रहे, इधर रेप पीड़िता शिकायत दर्ज करने गिड़गिड़ाते रही
Betul SDOP's Farewell Party: Policemen kept dancing in the retirement procession of SDOP in Betul, while the rape victim kept pleading to register a complaint
Betul SDOP’s Farewell Party: बैतूल तीन नए कानून के पहले ही दिन मुलताई पुलिस का महिला विरोधी चेहरा देखने को मिला। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का शिकार हुई महिला एफआईआर कराने के लिए सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक इंतजार करती रही, लेकिन थाने के पुलिसकर्मी एसडीओपी साहब के रिटायरमेंट की पार्टी में व्यस्त रहे। हद तो तब हो गयी जब नियम कायदे कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए पुलिस कर्मी वर्दी पहनकर ही डांस करते नजर आए। सेलिब्रेशन का यह सिलसिला थाना परिसर में घण्टो चलता रहा , लेकिन थाने में किसी को इतनी फुर्सत नहीं थी कि कोई पीड़िता की बात भी सुन लेता। पूरे 24 घण्टे बाद मंगलवार सुबह 7 बजे पीड़िता के बयान तो लिए गए, लेकिन दोपहर 12 बजे तक एफआईआर दर्ज नहीं कि जा सकी थी। अब इस मामले के सामने आने के बाद उच्च अधिकारी यह नहीं समझ पा रहे कि आखिर क्या एक्शन लिया जाए।
मिली जानकारी के अनुसार मुलताई एसडीओपी के रिटायरमेंट को लेकर पुलिसकर्मी इतने उत्साह में नजर आए की उन्होंने थाना परिसर में करीब दो घंटे तक बिदाई पार्टी आयोजित की। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो तुरन्त एक घोड़े की व्यवस्था कर एसडीओपी को घोड़े पर सवार कर नगर भृमण पर निकाल दिया गया, मानो किसी दूल्हे की बारात निकाली जा रही हो। आगे आगे नियमों को ताक पर रखकर वर्दी पहने पुलिस कर्मी डांस कर रहे थे तो उन पर न्योछावर भी की जा रही थी। नगर भृमण के बाद थाना परिसर में भी जमकर धमाल किया गया और दुष्कर्म की पीड़िता शाम 6 बजे तक थाने में बैठी एफआईआर किए जाने का रास्ता देखती रही।




