MP Weather Alert Today: फसलों के लिए अमृत बनकर बरसे बादल, मध्य प्रदेश के इन जिलों में फिर बारिश का अलर्ट

MP Weather Alert Today: Clouds rained like nectar for crops, rain alert again in these districts of Madhya Pradesh

MP Weather Alert Today: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का तैयारी किया है। मौसम विभाग भोपाल में सोमवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताइए की अगली 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के खरगौन, झाबुआ, धार, रतलाम, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, मैहर, पांढुर्णा ,भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा बड़वानी, अलिराजपुर, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, सतना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

बैतूल में बरसे बादल, फसलों को होगा फायदा (Weather Forecast)
बैतूल। रविवार शाम और रात को बैतूल जिले के कुछ क्षेत्रों में रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश हुई है। यह बारिश फसलों के लिए अमृत समान है। सबसे ज्यादा बारिश मुलताई ब्लॉक में दर्ज की गई। अभी भी किसानों को झमाझम बारिश का इंतजार है। मानसून आने के बाद जिले में पहली बार बारिश हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। रविवार शाम को बैतूल मुख्यालय पर हल्की बारिश हुई। रात में भी रिमझिम बारिश होते रही। मुलताई में रविवार की रात को झमाझम बादल बरसे। यहां दो इंच बारिश दर्ज की है। अभी जिलेवासियों को और बारिश होने का इंतजार है। सोमवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए थे और दोपहर तक रिमझिम बारिश होते रही। दोपहर में मौसम खुल गया और धूप निकली थी। शाम को फिर जिला मुख्यालय से कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। 
मुलताई में झमाझम बरसे बादल(Weather Update)
 भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार शाम से सुबह 8 बजे तक बैतूल में 8.8, घोड़ाडोंगरी 3.0, शाहपुर 4.0, मुलताई 49.8, प्रभातपट्टन 11.4, आमला 3.0, भैंसदेही 7.0, आठनेर 4.2 और भीमपुर में 1.0 मिमी बारिश दर्ज की है। अब तक जिले में 135.9 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। पिछले वर्ष 93.7 मिमी ही बारिश हो पाई थी। 
खरीफ फसल के लिए बारिश अमृत समान
बारिश खरीफ फसल के लिए अमृत समान है। बोवनी करने के बाद से कई क्षेत्रों में बारिश नहीं हो पाई थी। किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार किसानों का इंतजार खत्म हुआ और जिले में बारिश हो गई। हालांकि अभी बारिश पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पाई है। किसानों का कहना है कि फसल के लिए और झमाझम बारिश होनी चाहिए। जबसे बोवनी की है, तबसे बारिश नहीं हुई। अभी केवल रिमझिम बारिश हुई है। तेज बारिश होने की स्थिति में फसल को अच्छा फायदा मिलेगा। बारिश होने के बाद किसान फसल की निंदाई गुड़ाई का काम भी प्रारंभ कर देंगे। उल्लेखनीय है कि जिले में लगभग 90 प्रतिशत से अधिक खरीफ फसल की बोवनी का कार्य पूरा हो चुका है। 
*Moderate Thunderstorm with Lightning* is likey to occur over North Bhopal, Sehore, Raisen, Vidisha, Harda, Betul, Narmadapuram/Pachmarhi, Raisen/Sanchi, Sagar, Damoh, Chhindwara, Jabalpur/Bhedaghat/AP, Katni, Maihar, Mandla/Kanha, Seoni, Panna/TR, Mauganj, Umaria/Bandhavgarh along with *Light Thunderstorm with Lightning* over South Bhopal/AP, Rajgarh, Dewas, Shajapur, Agar Malwa, Khandwa, Ujjain/ Mahakaleshwar, Indore/AP, Ratlam, Udaygiri/Bhimbetka, Guna, Ashoknagar, Shivpuri, Mandsaur, Jhabua, Dhar, Narsinghpur, Pandhurna, Dindori, Balaghat, Satna, Chhatarpur/Khajuraho, Rewa, Sidhi, Singrauli, Anuppur/Amarkantak and Shahdol in Afternoon hours.

Related Articles

Back to top button