Gold- Silver Price Today 1 july 2024: जुलाई की पहली तारीख को गिरे सोना- चांदी के दाम, जाने आज के 1 किलो चांदी के रेट
Gold- Silver Price Today 1 July 2024: Gold and silver prices fell on the first date of July, know today's rate of 1 kg silver

Gold- Silver Price Today 1 july 2024: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 1 जुलाई 2024 दिन सोमवार को सोने- चांदी के दामों में कमी आई है। (Gold Silver Price) सोने की कीमत 71 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 87000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 71626 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 65609 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 53720 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 41901 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोमवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 87554 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


