MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में गरज- चमक के साथ होगी बारिश, चलेगी 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोकेदार हवाएं
MP Weather Alert: There will be rain with thunder and lightning in these districts of MP, gusty winds will blow at a speed of 30 to 40 km per hour

MP Weather Alert: मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के विदिशा, बैतूल, ग्वालियर, दतिया, भिंड, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में। भोपाल, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, नरसिंहपुर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने और झोकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
आकाशीय बिजली कड़कने से के समय रहे सावधान
घर के अंदर रहे, खिड़किया और दरवाजे बंद करें और पदि संभव हो तो यात्रा से बचें।
• सुरक्षित आश्रय लें, पेड़ों के नीचे शरण न लें तथा तूफान के दौरान जल निकायों से तुरत बाहर निकलें।
• कंक्रीट के फर्श पर न लेटे और कंक्रीट की दीवारों का सहारा न लें।
• इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें एवं उन सभी वस्तुओं से दूर रहें जो बिजली का संचालन करती हैं।
• मध्यप्रदेश में जहाँ भी वर्षों की संभावना है, वहां फसलों को सुरक्षित करने के उपाय के साथ सिंचाई और रासायनिक से बचें।
छिड़काव • पकी हुई फसलों की जल्द से जल्द कटाई करें और कटी हुई उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखें। कटी हुई उपन (यदि खेत में हो) को पॉलिधीन शीट से ढक दें।
• जानवरों को खुले पानी, तालाब या नदी से दूर रखें। रात के समय पशु को खुले स्थान पर न रखें। • पशुओं का विशेष ध्यान रखें, पशुओं को विशेष सरक्षित एवं सुरक्षित पम्शु शेड में रखें। सभी जानवरों को रात के
दौरान विशेष रूप से संरक्षित और सुरक्षित पशु शेड में रखा जाना चाहिए। इसके अलावा, दोपहर के समय खेत के जानवरों को खुली चराई की अनुमति न दें।
• तेज वर्षा के दौरान घर के अंदर रहे, खिड़किया और दरवाजे बंद करें और यदि संभव ही ती यात्रा से बचें। सुरक्षित आश्रय लें, कच्चे और पुराने मकानों से दूर रहे। मौसम चेतावनी व सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करे।



