Pandit Pradeep Mishra Today News: राधा- रानी पर दिए बयान के बाद बरसाना मंदिर पहुँचे पंडित प्रदीप मिश्रा, दंडवत होकर मांगी माफी
Pandit Pradeep Mishra Today News: After making a statement on Radha-Rani, Pandit Pradeep Mishra reached Barsana temple, prostrated and apologized

Pandit Pradeep Mishra Today News: प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी के जन्म और विवाह से जुड़े अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है। बरसाना पहुंचे पंडित मिश्रा ने दंडवत होकर प्रणाम किया और माफी मांगी गई। दरअसल पंडित प्रदीप मिश्रा 9 जून को ओंकारेश्वर में आयोजित कथा में कहा था कि राधा रानी का नाम भगवान श्री कृष्ण की 108 पटरानियों और 1600 रानियां में नहीं है। राधा के पति का नाम अनय घोष और उनकी सास का नाम जटिल और नंद का नाम कुटिल था। राधा जी का विवाह छाता में हुआ था और राधा जी बरसाना की नहीं रावल की रहने वाली है। बरसाना में तो राधा जी के पिता की कचहरी थी जहां वह साल भर में एक बार आती थी। इस बयान के बाद संत प्रेमानंद महाराज सहित कई संत भड़क गए और उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा के इस बयान का विरोध किया।
बढ़ते विरोध के बाद शनिवार को पंडित प्रदीप मिश्रा बरसाना पहुंचे और उन्होंने दंडवत होकर माफी मांगी है। पंडित मिश्रा ने कहा कि मेरी वाणी से किसी को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। प्रदीप मिश्रा के बयान के बाद बवाल मच गया था अब इस बवाल को शांत करने के लिए पंडित मिश्रा बरसाना पहुंचे और उन्होंने माफी मांग कर इस विवाद को खत्म करने की कोशिश की है।


