Betul Mandi Bhav 29 June 2024 : आज 29 जून 2024 के बैतूल मंडी भाव, मंडी में उपज की आवक हुई कम
Betul Mandi Bhav 29 June 2024 : Betul Mandi Bhav today 29 June 2024, arrival of produce in the market decreased
Betul Mandi Bhav 29 June 2024 : शनिवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 29 जून 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 6 हजार 688 बोरे रही। 3356 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 2915 बोरे , मक्का की आवक 210 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 3356 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में शनिवार को उपज की आवक मे कमी आई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के आवक में भी बढ़ोतरी
मंडी में एक मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 7000 से लेकर 7500 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 8000 के पार है।


